
साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति होंगे ली जे-म्युंग, तख्तापलट की कोशिश के बाद बड़ा उलटफेर
AajTak
दक्षिण कोरिया में कंजर्वेटिव राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार किम मून-सू ने बुधवार को अपनी हार स्वीकार कर ली है. किम ने मीडिया से बातचीत में कहा,
दक्षिण कोरिया में 3 जून 2025 को हुए विशेष राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग ने बड़ी जीत हासिल की है. अब तक 85% से अधिक मतगणना हो चुकी है और ली को अपने अपोनेंट किम मून-सू के खिलाफ स्पष्ट जीत मिली है. कंजर्वेटिव नेता किम मून-सू ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है.
यह चुनाव उस असाधारण राजनीतिक संकट के बाद हुआ है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी, जिन्हें बाद में महाभियोग का सामना करना पड़ा था. यून ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के बीच 3 दिसंबर 2024 को मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया था, जिससे दक्षिण कोरिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया चौंक गई थी. यह 1987 में लोकतंत्र की बहाली के बाद पहली बार था जब किसी राष्ट्रपति ने ऐसा कदम उठाया था.
यह भी पढ़ें: लॉन्चिंग में ही डैमेज हो गया उत्तर कोरिया का युद्धपोत, नाकामी से तिलमिलाए किम जोंग ने दिया ये आदेश
संसद में महाभियोग लाकर यून को हटाया गया
यून के इस फैसले के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन और राजनीतिक भूचाल आया था. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी, जिसकी अगुवाई ली जे-म्युंग कर रहे थे, उसने संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित कराया, और राष्ट्रपति को पद से हटाया. अप्रैल 2025 में संवैधानिक न्यायालय ने यून को औपचारिक रूप से पद से हटा दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों में आपराधिक मुकदमे शुरू हुए.
इस राजनीतिक उथल-पुथल के चलते जून 2025 में विशेष राष्ट्रपति चुनाव कराना पड़ा, जिसमें यून सुक योल चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे. ली जे-म्युंग ने अपने प्रचार अभियान को यून और उनकी कंजर्वेटिव पीपल पावर पार्टी की विफलताओं के खिलाफ "जनता का न्याय दिवस" बताया.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








