
साइरस मिस्त्री एक्सीडेंट: अनाहिता पंडोले पर केस दर्ज, हादसे के वक्त वही चला रही थीं कार
AajTak
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में नया अपडेट आया है. इस मामले में कासा पुलिस ने गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज किया है. हादसे के वक्त वही गाड़ी ड्राइव कर रही थीं. साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर को एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी.
टाटा संस के चेयरमैन रहे साइरस मिस्त्री की दुखद मौत के मामले में अब नया अपडेट आया है. साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का कार एक्सीडेंट में 4 सितंबर को निधन हो गया था. अब इस मामले में कासा पुलिस ने शनिवार को गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हादसे के वक्त वही गाड़ी ड्राइव कर रही थीं.
अनाहिता पंडोले के खिलाफ सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, मानव जीवन को खतरे में डालने, लापरवाही से ड्राइविंग की धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कार एक्सीडेंट में गई थी जान
दिग्गज भारतीय बिजनेस टायकून दिवंगत शापूरजी पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे साइरस कम समय में ही अपनी काबिलियत की दम पर बुलंदियों पर पहुंच गए थे. उनके जाने के बाद कारों की सुरक्षा पर भी खूब सवाल उठे थे. हादसे के वक्त वो पीछे बैठे हुए थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी. हादसे के बाद इस बात पर भी जोर दिया गया कि पीछे बैठे हुए शख्स का भी सीट बेल्ट पहनना कंपल्सरी किया जाए.
डिवाइडर से जा टकराई थी मर्सिडीज
बता दें कि साइरस मिस्त्री की कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई थी. पुलिस के मुताबिक मिस्त्री मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. यह एक्सीडेंट दोपहर लगभग 3.15 बजे हुआ था, जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ जा रहे थे. हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








