
'सांता क्लॉज' के साथ थाने पहुंचे सौरभ भारद्वाज... ईसाई महिलाओं से बदसलूकी के मामले में की शिकायत
AajTak
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अमर कॉलोनी थाने में सांता क्लॉज के साथ शिकायत दी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 दिसंबर को अमृत पुरी (गढ़ी गांव) के बाजार में ईसाई महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की गई.
दिल्ली की राजनीति में आज शनिवार को उस समय एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता 'सांता क्लॉज' की वेशभूषा में कई लोगों को साथ लेकर अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन पहुंचे. माना जा रहा है कि यह कदम उस हालिया विवाद के जवाब में उठाया गया है जिसमें सांता क्लॉज के प्रतीक को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं.
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की ओर से 27 दिसंबर को पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 दिसंबर को अमृत पुरी (गढ़ी गांव) के बाजार में सांता कैप पहनी ईसाई महिलाओं और बच्चों के साथ कथित तौर पर बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर धार्मिक उत्पीड़न, धमकी, अभद्र भाषा और जबरन इलाके से खदेड़ने की कोशिश की.
शिकायत में कहा गया है कि यह पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड हुई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की। इसमें आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने 'अपने घर में मनाओ' जैसे नारे लगाए और उन पर धर्म परिवर्तन के झूठे आरोप मढ़े.
बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की मांग
सौरभ भारद्वाज ने मांग की है कि अमृत पुरी की घटना में शामिल अज्ञात लोगों और 'अभिषेक' नामक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 299, 302, 196 और 79 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए. उनका तर्क है कि यह घटना धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की एक साजिश है.
कुछ दिन पहले AAP नेताओं पर दर्ज हुई थी FIR

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






