
सहवाग की बहन ने थामा AAP का दामन, नगर निगम चुनाव लड़ने की संभावना
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू को आप की सदस्यता दिलाई.
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू को आप की सदस्यता दिलाई. अंजू सहवाग के लिए राजनीति कोई नई चीज नहीं है. इससे पहले वह कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके से पार्षद रह चुकी हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज @ArvindKejriwal सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। AAP राष्ट्रीय महासचिव @pankajgupta और MLA @attorneybharti ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। pic.twitter.com/bCf2EAhtWK

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












