
सस्पेंड करने की धमकी देकर सिपाही से ठुमका लगवाने वाले तेजप्रताप यादव सत्ता में होते तो क्या करते?
AajTak
सिपाही को पता था कि तेजप्रताप के कहने पर वो ठुमका तो लगा रहा है पर शासन उसके खिलाफ एक्शन लेगा और उसका सस्पेंड होना तय है. पर उसकी मजबूरी थी कि सस्पेंड होने के बाद कम से कम आधी सैलरी तो मिलेगी ही. इधर तेजप्रताप का कहना न मानने पर उसके साथ क्या हो सकता है? बिहार में जंगल राज के किस्से आज भी लोगों को यूं ही याद नहीं आ जाते हैं.
होली पर आरजेडी प्रमुख, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के मसीहा कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और प्रदेश के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के एक वायरल वीडियो में उनके सामंती तेवरों की चर्चा पिछले 2 दिनों से खूब हो रही है. वैसे तो तेज प्रताप यादव अपनी हरकतों के चलते आए दिन चर्चा में रहते हैं पर सोशल मीडिया के इस युग में उन्होंने होली के दिन जो हरकत की है वो उनकी पार्टी और उनके परिवार के लिए बहुत भारी पड़ने वाली है. भारत में राजनीति प्रतीकों की राजनीति होती है. तेजप्रताप की पार्टी का मुकाबला आगामी विधानसभा चुनावों में ऐसे ही प्रतीकों की राजनीति करने वाली बीजेपी से है. जाहिर है कि उनके इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड भली भांति भुनाने वाली है. वीडियो में एक मंच पर तेजप्रताप राजाओं वाले अंदाज में बैठे हुए हैं. उनके सोफे पर कुर्ता फाड़ होली खेलने वाला उनका एक साथी भी मौजूद है. उनकी कुर्सी के दोनों तरफ हाथ जोड़े हुए बेहद दीन हीन दिखने वाले दो बुजुर्ग प्रजा के प्रतीक के रूप में बैठे हुए हैं. तेज प्रताप राजा के अंदाज में एक वर्दीधारी सिपाही को आदेश देते हैं कि एक गाना बजवा रहा हूं उस पर ठुमका लगा कर दिखाओ. तेजप्रताप की बातों को सिपाही नजरअंदाज करता इसके पहले ही वो उसे धमका देते हैं कि मेरा कहा नहीं मानने वाले को सस्पेंड करवा दूंगा.
सिपाही की मजबूरी, इधर मौत उधर खाई
वीडियो में तेज प्रताप कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ऐ सिपाही, ऐ दीपक, सुनिए...एक गाना बजाएंगे उस पर ठुमका लगाना है, आज नहीं ठुमका लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे...बुरा मत मानो, होली है. वायरल वीडियो में तेज प्रताप के कहने के बाद सिपाही डांस करते हुए दिखाई देता है. जाहिर है कि तेजप्रताप और उनकी पार्टी अभी सत्ता में नहीं है. फिर भी सिपाही की इतनी औकात नहीं है कि वो उनका विरोध कर सके. और यह जानते हुए भी कि वीडियो बन रहा है और डांस करने पर उस पर एक्शन होना तय है, बेचारा मजबूरी में ठुमके लगाता है.
सोचिए उस सिपाही के बच्चे अपने पिता को ठुमका लगाते हुए देखकर कितना जलालत महसूस कर रहे होंगे. रविवार को पटना पुलिस ने वायरल वीडियो के मामले में सोशल मीडिया एक्स पर प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव के कहने और सार्वजनिक जगह पर वर्दी में सिपाही दीपक कुमार के डांस करने की बात संज्ञान में आई है.सिपाही दीपक कुमार को पुलिस केंद्र में क्लौज कर उनके स्थान पर दूसरे सिपाही को अंगरक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया गया है.
सिपाही को पता था कि यह एक्शन उस पर होगा. पर उसकी मजबूरी थी कि सस्पेंड होने के बाद कम से कम आधी सैलरी तो मिलेगी ही. इधर तेजप्रताप का कहना न मानने पर वो क्या करते. बिहार में जंगल राज के किस्से आज भी लोगों को याद आ जाते हैं. जाहिर है कि उस सिपाही को भी जंगलराज के किस्से याद आए होंगे.
जंगल राज की याद दिला देती हैं ऐसी हरकतें

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









