
सस्ते में खरीद सकते हैं PlayStation 5, इतने हजार रुपये तक हुआ सस्ता
AajTak
PlayStation 5 Slim Summer Sale: सोनी PlayStation लेने की प्लानिंग कर रहे थे, तो ये अच्छा मौका है. कंपनी ने अपनी समर सेल का ऐलान कर दिया है, जिसमें PS5 सीरीज पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. इसका फायदा उठाकर आप PlayStation 5 Slim और PlayStation 5 Digital Edition Slim को सस्ते में खरीद सकते हैं.
PlayStation 5 लॉन्चिंग के बाद से कई बार आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है. अगर आप इस गेमिंग कंसोल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो ये अच्छा मौका है. Sony ने Summer Sale का ऐलान कर दिया है, जो सीमित समय के लिए है. इस सेल का फायदा उठाकर आप PlayStation 5 को सस्ते में खरीद सकते हैं.
सेल के तहत PlayStation 5 Slim और PlayStation 5 Digital Edition (Slim) दोनों पर डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट्स को आप कितने रुपये में डिस्काउंट के बाद खरीद पाएंगे.
इन दोनों ही प्रोडक्ट्स पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल की शुरुआत 17 अप्रैल यानी आज से हुई है और 14 मई 2025 तक चलेगी. सेल इससे पहले भी खत्म हो सकती है अगर कंपनी का स्टॉक पहले खत्म हो जाता है. इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus 12 पर कई हजार का डिस्काउंट, Amazon पर मिल रहा ऑफर
आप Amazon, Blinkit, Croma, Flipkart, Reliance, Sony Centre और विजय सेल्स से PlayStation 5 को डिस्काउंट के बाद खरीद पाएंगे. PlayStation 5 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 54,990 रुपये है, जिस पर 5000 रुपये की छूट मिल रही है.
डिस्काउंट के बाद इस यूनिट की कीमत 49,990 रुपये हो जाती है. वहीं PlayStation 5 Digital Edition की कीमत 44,990 रुपये है, जो डिस्काउंट के बाद घटकर 39,990 रुपये हो जाती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









