
ससुराल में दामाद को उठाने पहुंची पुलिस, सच्चाई जानकर सब रह गए दंग... चौंका देगी जामताड़ा की ये कहानी
AajTak
जामताड़ा पुलिस ने ऐसे दो शातिर साइबर अपराधियों को पकड़ा है, जो ई-कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर स्टाफ बनकर लोगों से ठगी करते थे. ये लोग स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर बैंक खातों से पैसे उड़ा देते थे. पुलिस ने इनके पास से 16 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है. एक आरोपी ससुराल में रहकर साइबर ठगी कर रहा था.
जामताड़ा पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो ई-कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर स्टाफ बनकर ठगी करते थे. ये ठग स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का सहारा लेकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे. इनके पास से 16 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और साइबर क्राइम की धाराओं में एक्शन लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान 23 वर्षीय मो. ताहिर अंसारी और 19 वर्षीय मुजाहिद अंसारी के रूप में हुई है. ताहिर जिला दुमका का रहने वाला है, वर्तमान में जामताड़ा में रह रहा था. यहां उसकी ससुराल है. वहीं मुजाहिद जामताड़ा का रहने वाला है. दोनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है. पुलिस का कहना है कि ये ठग ecommerce कंपनियों के कस्टमर केयर स्टाफ बनकर स्क्रीन शेयरिंग ऐप के सहारे लेकर ठगी करते थे.
यह भी पढ़ें: 260 करोड़ की साइबर ठगी! दिल्ली-नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर्स में बैठकर US-कनाडा में मचाई लूट
SP डॉ. एहतेशाम बकरीब के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की और दोनों शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो कई खुलासे हुए. पुलिस ने बताया कि दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर स्टाफ बनकर लोगों को कॉल किया करते थे.
इसके बाद स्क्रीन शेयरिंग एप को डाउनलोड करवाकर पैसे अकाउंट से उड़ा देते थे. ये ठग पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा और महाराष्ट्र तक के लोगों को कॉल करके ऑपरेट करते थे. दोनों को नावाडीह और सिंदरजोड़ी गांवों से पकड़ा गया. इनके पास से 16 मोबाइल मिले हैं, जिसमें एक iPhone है. इसी के साथ ठगों के पास से 28 सिमकार्ड समेत एक लैपटॉप बरामद किया गया है. एक आरोपी ताहिर अपनी ससुराल पहुंचा था. वहीं से साइबर ठगी कर रहा था. जब पुलिस ताहिर को पकड़ने पहुंची तो उसके ससुराल वाले भी हैरान रह गए.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










