
सशस्त्र बलों पर खर्च किया गया पैसा अर्थव्यवस्था पर कभी बोझ नहीं हो सकता- सेना प्रमुख नरवणे
AajTak
एक कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा है कि देश के सशस्त्र बल पर खर्च किए गए पैसे को अर्थव्यवस्था पर बोझ की तरह नहीं देखना चाहिए. उनकी नजरों में ये पैसा एक निवेश है जिसका देश को ही लाभ मिलता है.
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है. एक किताब के विमोचन के अवसर पर पर सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा है कि सशस्त्र बलों पर खर्च किया गया पैसा कभी भी अर्थव्यवस्था पर बोझ नहीं हो सकता है. वो एक निवेश है, जिसका देश को समय आने पर पूरा रिटर्न मिलता है.
सेना प्रमुख का बड़ा संदेश
नरवणे ने कहा है कि किसी भी देश को अगर विकास करना है, तो शांतिपूर्ण और स्थिर वातावरण की जरूरत है. ये तभी संभव है जब आपके देश के सशस्त्र बल मजबूत हों. जब आपके बॉर्डर सुरक्षित रहें. ऐसे में जब भी सशस्त्र बलों पर किए गए खर्च की बात की जाती है तो इसे हमेशा एक निवेश की तरह देखना चाहिए. ये एक ऐसा निवेश है जिससे आपको बाद में पूरा रिटर्न मिलेगा. इसे कभी भी अर्थव्यवस्था पर एक बोझ की तरह नहीं देखना चाहिए. सेना प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में '1971 के युद्ध के पचास साल: दिग्गजों के अनुभव,' किताब के विमोचन के दौरान ये बड़ा बयान दिया गया है.
अभी क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध जारी है, और श्रीलंका जैसे देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में नरवणे ने मजबूत सशस्त्र बल की पैरवी की है. उनके मुताबिक जब भी किसी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले उसका असर वहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. कोई भी आर्थिक संकट आता है तो सीधे उसका असर शेयर बाजार पर दिखने लगता है. ऐसे झटकों से कोई देश तभी उबर सकता है जब उसके सशस्त्र बल मजबूत हों.
आम नागरिकों के कर्तव्य बताएं
वैसे कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख ने सशस्त्र बलों की अहमियत तो बताई ही, इसके अलावा आम नागरिक की जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया. उनकी नजरों में किसी भी देश की सुरक्षा की बागडोर सिर्फ सेना के हाथों में नहीं होती है. बल्कि देश के नागरिक भी इसमें एक सक्रिय भूमिका निभाते हैं. उनके मुताबिक अगर आम नागरिक सोशल मीडिया पर गलत खबर का प्रचार नहीं करेगा, अगर उसकी तरफ से अफवाह को हवा नहीं दी जाएगी, ऐसे में बड़े दंगों से बचा सकता है. सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा है कि छोटी-छोटी अफवाहों की वजह से कई बार दंगे हो जाते हैं, बसों में आग लगा दी जाती है. लेकिन इससे नुकसान किसका होता है? नुकसान तो देश का ही होता है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








