
सलमान खान पर लॉरेंस गैंग के 60-70 लड़के रख रहे थे नजर, PAK से ऑर्डर किए AK-47 जैसे हथियार, नाव से श्रीलंका भागने का था प्लान
AajTak
फिल्म अभिनेता सलमान खान पर हमला करने की कोशिश में जुटे लॉरेंस गिरोह के चार लोगों को नवी मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये आरोपी पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे.
नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे.आरोपियों ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की की कई बार रेकी की थी. पुलिस ने बताया कि सलमान पर हमला करने के लिए आरोपियों ने पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना बनाई थी.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है. पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की गाड़ी पर हमला कर AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट
खबर के मुताबिक, आरोपी अजय कश्यप ने वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया और सलमान खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से AK-47 जैसे हथियार मंगवाए गए.
नाव के जरिए श्रीलंका भागने की थी योजना
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गैंग के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नजर रख रहे हैं. लॉरेंस गैंग ने सलमान खान पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी. इसके अलावा हमले को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने की योजना बनाई थी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










