
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, अभी डेंगू फीवर से उबरे हैं 'भाईजान'
AajTak
सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा मिला है. बीएमसी के मुताबिक, इंस्पेक्शन के दौरान सलमान के घर में तो नहीं, लेकिन उनकी बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला.
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा मिला है. बीएमसी के मुताबिक, इंस्पेक्शन के दौरान सलमान के घर में तो नहीं, लेकिन उनकी बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला. इसके बाद बीएमसी ने इमारत में कुछ छिड़काव भी किए हैं.
सलमान को हो चुका है डेंगू सलमान खान को कुछ दिन पहले ही डेंगू हुआ था. डेंगू होने की वजह से उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग भी रुक गई थी. तबीयत खराब होने की वजह से सलमान ने बिग बॉस का वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं किया था. उनकी जगह करण जौहर ने शो में होस्टिंग की कमान संभाली थी. लेकिन अब सलमान खान धीरे-धीरे डेंगू से रिकवर हो रहे हैं.
सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद ही BMC की टीम पिछले कुछ दिन से दवा और धुएं का छिड़काव करने के लिए रोजाना गैलेक्सी अपार्टमेंट और उसके आसपास के इलाकों में जा रही है. अब इंस्पेक्शन के दौरान BMC की टीम को दो अलग-अलग जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है.
सलमान की तबीयत में हो रहा सुधार
डेंगू होने के बाद सलमान खान को बीते दिन पहली बार आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया. अब सलमान की तबीयत में सुधार हो रहा है. सूत्रों की मानें तो 26 अक्टूबर के बाद से सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग भी फिर से शुरू कर सकते हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











