
सलमान खान की गाड़ी पर हमला कर AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट
AajTak
फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार हमले की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है. नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे. इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी.
फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है. नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे. इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी.
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैं. इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी. इन्हें सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था. पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर पर फायरिंग: कस्टडी में आरोपी की मौत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
पुलिस ने 17 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है. पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और आगे की जांच जारी है.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता था. एफआईआर में भी यही बात कही गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










