
सलमान के घर फायरिंग कराने वाला फाइनेंसर कौन, 18 गोलियां कहां गायब हुईं? लॉरेंस के गुर्गों ने अब तक नहीं खोले 3 राज
AajTak
सरकारी वकील ने कहा कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. इन दोनों आरोपियों को कौन फाइनेंस कर रहा था, इसका हमें पता लगाना है. साथ ही कहा कि इन दोनों आरोपियों की सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं थी, तो इन दोनों ने उनके घर पर फायरिंग क्यों की, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे फायरिंग हुई थी. इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान जांच अधिकारी ने कहा कि सलमान के घर फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपने कपड़े और जूते समेत 3 बार अपना हुलिया बदला था. क्राइम ब्रांच को उन कपड़ों और जूतों की तलाश है. इतना ही नहीं, दोनों आरोपी अपने साथ 2 पिस्तौल और 40 बुलेट लाए थे.
कोर्ट में जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने 5 राउंड फायर किए थे, जबकि 17 गोलियां हमे मिली है, बाकी 18 राउंड की हमें तलाश है. बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग के दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ से अरेस्ट कर लिया था.
सरकारी वकील ने कहा कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. इन दोनों आरोपियों को कौन फाइनेंस कर रहा था, इसका हमें पता लगाना है. साथ ही कहा कि इन दोनों आरोपियों की सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं थी, तो इन दोनों ने उनके घर पर फायरिंग क्यों की, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
वहीं, आरोपी के वकील ने कहा कि दोनों ही आरोपी गिरफ्तारी के बाद से ही जांच में सहयोग कर रहे हैं. इसलिए कोर्ट से गुजारिश है कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए.
जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों के मोबाइल हमें मिले हैं. उनसे कई कॉल किए गए थे, हमें उन कॉल को भी वैरिफाई करना है. सरकारी वकील ने दोनों आरोपियों की 4 दिन की और पुलिस कस्टडी की मांग की. इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को 29 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया गया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









