
सर्दियों में परिवार संग बाली घूमने का बनाएं प्लान, रहने-खाने की टेशन नहीं, पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
IRCTC ने विदेश घूमने के लिए के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इसके जरिए आपको एक साथ कई जगहों पर सैर का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: अगर आपका सपना विदेश घूमना है और जानकारी या पैसे के कारण प्लान नहीं बना पा रहे हैं तो आपके लिए IRCTC का ये टूर पैकेज बेस्ट हो सकता है. इस पैकेज में आपको बाली की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
ये रही टूर पैकेज की पूरी डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Blissful Bali है. इस पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिन घूमने का मौका मिलेगा. इस ट्रिप की शुरुआत चेन्नई से होगी.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका इस पैकेज में आपको बाली के कुटा शहर घूमने का मौका मिलेगा.
क्यों फेमस है कुटा शहर? इंडोनेशिया का कुटा, बाली द्वीप पर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपने आकर्षक समुद्र तटों, अद्वितीय सांस्कृतिक विशेषताओं और जीवंत नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध है. कुटा का समुद्र तट सफेद रेत और नीले पानी से घिरा है, जो सर्फिंग और सूरज की रोशनी का आनंद लेने के लिए आदर्श स्थान है. कुटा के बाजार और शॉपिंग सेंटर भी इसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाते हैं. यहां पर्यटक स्थानीय हस्तशिल्प, कपड़े, गहने, और सस्ते घरेलू सामानों की खरीदारी कर सकते हैं. सड़कों पर स्थित अनोखे कैफे और रेस्टॉरेन्ट इस क्षेत्र की विविध खाना संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं, जहां इंडोनेशियाई स्वाद के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजन भी उपलब्ध हैं.
कुटा की नाइटलाइफ भी इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाती है. बार, क्लब और लाइव म्यूजिक वेन्यू पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, जो यहां अपनी रातें बिताने और मनोरंजन करने के लिए आते हैं. यहां के क्लब और बार काफी फेमस हैं. इसके अतिरिक्त, करीब में स्थित कई दर्शनीय स्थल जैसे कि तानाह लोट मंदिर और उलु वाटु मंदिर, कुटा की यात्रा को और भी खास बनाते हैं.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 15 दिसंबर के लिए है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









