
सर्जरी के दौरान महिला के रोने पर लगा एक्स्ट्रा चार्ज, वायरल हुआ बिल वाला ट्वीट
ABP News
अमेरिका में सर्जरी के दौरान रोने के बाद एक महिला पर एक्सट्रा चार्ज लगा दिया गया. वहीं सबूत के तौर पर महिला ने बिल की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.ं
अमेरिका: सर्जरी एक ऐसा शब्द है जो किसी भी शख्स के अंदर एक घबराहट पैदा कर देता है. किसी भी तरह की सर्जरी क्यों ना हो जब इंसान उस दौर से गुजरता है तो कई तरह के उसके अंदर भावनाएं पैदा होती हैं. इंसान घबराता भी है, रोता भी है और तनाव में भी दिखता है. वहीं, अमेरिका में एक महिला जब अपने मोल सर्जरी को कराने गई और जब उस दौरान उसकी आंखों से आंसू छलके तो उस पर रोने का चार्ज लगा दिया गया.
दरअसल, अमेरिका की एक महिला ने दावे के साथ कहा कि सर्जरी के दौरान उसके रोने पर डॉकटर्स ने चार्ज लगा दिया. वहीं सबूत के तौर पर महिला ने बिल की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इस ट्वीट में 11 डॉलर का शुल्क रोने पर लगाया गया है. बता दें, महिला के इस ट्वीट ने सब का ध्यान आकर्षित किया और देखते ही देखते ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












