
'सरप्राइज' होगा दिल्ली CM का चेहरा? रेस में हैं ये नाम, पहली बार विधायक चुने गए इन नेताओं की भी चर्चा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं. माना रहा है कि पीएम मोदी ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर फाइनल फैसला लेंगे. लिहाजा बीजेपी नेताओं को पीएम के लौटने का इंतजार था. अब शपथग्रहण और उससे पहले सीएम के चेहरे पर जल्द फैसले का इंतजार है.
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनावी नतीजे सामने आए थे. बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है. लेकिन सीएम का चेहरा अभी तक फाइनल नहीं है. लेकिन अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं. माना रहा है कि पीएम मोदी ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर फाइनल फैसला लेंगे. लिहाजा बीजेपी नेताओं को पीएम के लौटने का इंतजार था. अब शपथग्रहण और उससे पहले सीएम के चेहरे पर जल्द फैसले का इंतजार है.
खबर है कि दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है. आज 15 जनवरी है. इसका मतलब ये कि दिल्ली को 5 दिनों के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाने की पूरी पूरी संभावना है. जानकारी ये भी है कि 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है, उसमें सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है. सूत्रों से खबर है कि 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. फिर उन 9 में से ही मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा.
इन नामों की चर्चा तेज
फिलहाल जिन नामों की चर्चा मुख्यमंत्री को लेकर हो रही है... उनमें रेखा गुप्ता, शिखा राय, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और पवन शर्मा जैसे नाम शामिल हैं...
पहले बात रेखा गुप्ता और शिखा राय की...
रेखा गुप्ता आरएसएस के बैकग्राउंड से हैं. वो शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं. दिल्ली नगर निगम में तीन बार की पार्षद हैं. वहीं एक और नाम है शिखा राय का.. जो तीन बार से विधायक हैं. इस बार उन्होंने ग्रेटर कैलाश सीट से कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराया है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










