
'सरपंच हत्याकांड के आरोपी पर PMLA क्यों नहीं लगाया?' सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार से पूछे सवाल
AajTak
सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं सवाल उठाना चाहती हूं और केंद्र और राज्य सरकार से पूछना चाहती हूं. 2022 से जुड़ा एक दस्तावेज है जिसमें मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड पर जबरन वसूली का आरोप है. तो मेरा केंद्र और राज्य सरकार से सीधा सवाल है कि उनके खिलाफ पीएमएलए क्यों नहीं लगाया गया?'
महाराष्ट्र के बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े मामले शरद पवार की एनसीपी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है. सांसद सुप्रिया सुले ने मृतक परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
बीड जिले के मसाजोग के सरपंच देशमुख को नौ दिसंबर को कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा पनचक्की परियोजना का संचालन कर रही एक कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने को लेकर अपहृत कर लिया गया था. बाद में प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.
वाल्मिकी कराड पर PMLA क्यों नहीं?
सुप्रिया सुले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछले एक महीने से बजरन सोनावणे (सांसद) और जितेंद्र आव्हाड (विधायक) बीड और परभणी में हुई मौतों का मुद्दा उठा रहे हैं. 2022 से जुड़ा एक दस्तावेज है जिसमें मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड पर जबरन वसूली का आरोप है. तो मेरा केंद्र और राज्य सरकार से सीधा सवाल है कि उनके खिलाफ पीएमएलए क्यों नहीं लगाया गया?'
यह भी पढ़ें: 'ये 100% हिरासत में हुई मौत है...' परभणी हिंसा में मारे गए पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले राहुल
सुप्रिया सुले ने कहा, 'इसके अलावा, अवधा कंपनी ने जबरन वसूली करने का एफआईआर दर्ज कराई है. हमने देखा है कि कैसे ईडी अनिल देशमुख, संजय राउत और नवाब मलिक के खिलाफ सक्रिय थी.. वाल्मीक कराड पर पीएमएलए और ईडी की कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वाल्मीक कराड को विशेष सुविधा क्यों दी जा रही है? मुझे राज्य सरकार से जवाब चाहिए.. अगर सरकार एफआईआर पर कार्रवाई करती तो सरपंच संतोष देशमुख की मौत टाली जा सकती थी.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










