
सरदार पटेल की जयंती पर खड़गे का RSS-BJP पर वार, देखें क्या कहा
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेहरू-पटेल संबंधों को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर राष्ट्रीय नायकों को लेकर षड्यंत्र चलाने का आरोप लगाया. बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 'दही में कंकर' नहीं ढूंढना चाहिए. खड़गे ने जोर देकर कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के पूरी तरह विपरीत थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










