
सरकार को जवाब देना चाहता हूं... लगता नहीं है कि बोलने दिया जाएगा: राहुल गांधी
AajTak
संसद में हंगामे के बीच राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी के रिश्तों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिनों संसद में जो भाषण दिया था, उसे संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया.
राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए बयान को लेकर संसद में हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे से भारत लौट आए हैं. वे गुरुवार को संसद पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार अडानी मुद्दे से डरी हुई है. उन्होंने बताया कि मैं आज संसद गया और स्पीकर से मिला. उन्होंने बताया कि मैंने स्पीकर से कहा कि मैं संसद में बोलना चाहता हूं, अपनी बात रखना चाहता हूं. सरकार के चार मंत्रियों ने सदन में मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं इसलिए मुझे मेरी बात रखने देनी चाहिए. हालांकि मुझे ऐसा लगता है कि मुझे संसद में नहीं बोलने दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आज मेरे आने के 1 मिनट के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया.
उन्होंने कहा- मैंने अडानी और नरेंद्र मोदी जी के बारे में संसद में जो भाषण दिया था, उसे कार्यवाही से हटा दिया गया और उस भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी, जिसे हटाया जाए. मैंने सभी बातें पब्लिक रेकॉर्ड, लोगों के बयानों और अखबारों से निकालकर कही थीं. राहुल ने कहा कि ये पूरा मामला लोगों के ध्यान भटकाने का मामला है. अडानी के मुद्दे से सरकार डरी हुई है, इसलिए वह यह सब कर रही है.
राहुल गांधी ने सरकार से फिर पूछे सवाल
- अडानी और नरेंद्र मोदी जी का रिश्ता क्या है?
- डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स गौतम अडानी को ही क्यों दिए जा रहे हैं?
- श्रीलंका और बांग्लादेश में जो बात हुई वह क्यों हुई, किसने की?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










