
सरकारी नौकरी: बॉम्बे हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल
AajTak
इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों के पास विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए या उच्च न्यायालय में 8 से 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. विधि डिग्री धारकों ( Law Degree Holder)को प्राथमिकता दी जाएगी.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट (BHC) ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
क्या होनी चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों के पास विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए या उच्च न्यायालय में 8 से 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. विधि डिग्री धारकों ( Law Degree Holder)को प्राथमिकता दी जाएगी.
यहां चेक करें आयु सीमा इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों की अधिकतम उम्र 38 साल होनी चाहिए.
कितना मिलेगा वेतन अगर आपका इस पोस्ट के लिए सेलेक्शन होता है तो आपको ₹67700- ₹208700 प्रति माह सैलरी दी जाएगी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












