'समाजवादी पार्टी के साथ अब नहीं...', 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर बोले शिवपाल यादव
AajTak
शिवपाल यादव ने मैनपुरी की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर कहा कि नेताजी के रहते हम यहां से चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते. लोकसभा 2024 के चुनाव में हमारी पार्टी का संगठन तैयार है. हम चुनाव लड़ेंगे और सरकार में भी आएंगे. हमारी पार्टी का संगठन 75 जिलों में तैयार है. 16 सितंबर को हम बैठक करेंगे.
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं. जहां एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होकर फिर से महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी फिर से बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने दावा किया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर वह सत्ता में आएंगे. वहीं उन्होंने इस बार समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने की भी बात कही है.
दरअसल, शिवपाल यादव मंगलवार को मैनपुरी के करहल कस्बे के जनता राइस मिल के मालिक रामेश्वर दयाल के बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे. इस दौरान मैनपुरी की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि नेताजी के रहते हम यहां से चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते. हम चाहते हैं कि नेताजी स्वस्थ रहें और चुनाव लड़ें. उन्हें हमने पहले भी जिताया था और अब चुनाव लड़ेंगे तो इस बार भी जिताएंगे.
16 सितंबर को बैठक करेंगे
उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में हमारी पार्टी का संगठन तैयार है. हम चुनाव लड़ेंगे और सरकार में भी आएंगे. हमारी पार्टी का संगठन 75 जिलों में तैयार है. 16 सितंबर को हम बैठक करेंगे. वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी समय दूर है. जब 6 महीने रह जाएंगे, तभी गठबंधन किस पार्टी से करना है, तय किया जाएगा.
सपा से बनाई दूरी
शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से तीन बार धोखा मिल चुका है. हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि समाजवादी पार्टी के साथ अब नहीं जाना है. भाजपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब 6 महीने रह जाएंगे, तब तय होगा. उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में हमारी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह से लड़ेगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









