
समलैंगिक विवाह के फैसले की पुनर्विचार याचिकाओं पर खुली अदालत में होगी सुनवाई! जानें- क्या बोले CJI चंद्रचूड़
AajTak
मुकुल रोहतगी ने कहा कि संविधान पीठ के सभी जज इस पर एकमत थे कि समलैंगिक कपल के साथ समाज में भेदभाव हो रहा है. ऐसे में जब कोर्ट उनके साथ भेदभाव की बात को मान रहा है, तो उनके लिए राहत का रास्ता भी खोजना होगा. ये बड़ी तादाद में लोगों की ज़िंदगी से जुड़ा मसला है.
समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई. सुप्रीम कोर्ट से खुली अदालत में सुनवाई की मांग पर CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि उन्होंने याचिकाएं देखी नहीं हैं, वो उन्हें देखने के बाद सुनवाई तय करने पर विचार करेंगे.
समलैंगिक विवाह पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दाखिल समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई ओपन कोर्ट में किए जाने की मांग गुरुवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही CJI की अगुवाई वाली बेंच के सामने उठाई गई.
CJI की बेंच के सामने वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने मामले को उठाते हुए कोर्ट से इस मामले पर दाखिल समीक्षा याचिका पर सुनवाई ओपन कोर्ट मे करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस मामले पर सुनवाई 28 नवंबर को तय है. ऐसे में इसे सुनवाई की सूची से हटाया न जाए.
इस मामले पर CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि हम इसको देखेंगे. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने ये मामला उठाया. उन्होंने कहा कि ये याचिकाएं 28 नवंबर को सुनवाई के लिए लगी हैं. कोर्ट ये सुनिश्चित करें कि उस दिन ये मामला सुनवाई की लिस्ट से डिलीट न हो.
मुकुल रोहतगी ने कहा कि संविधान पीठ के सभी जज इस पर एकमत थे कि समलैंगिक कपल के साथ समाज में भेदभाव हो रहा है. ऐसे में जब कोर्ट उनके साथ भेदभाव की बात को मान रहा है, तो उनके लिए राहत का रास्ता भी खोजना होगा. ये बड़ी तादाद में लोगों की ज़िंदगी से जुड़ा मसला है. इसलिए हम चाहते हैं कि पुनर्विचार याचिकाओं पर बंद चैंबर की बजाए ओपन कोर्ट में सुनवाई हो. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम याचिकाएं देखकर फैसला लेंगे.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








