
'समर' निकला जीशान... बाराबंकी में शादी, शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन के गंदे खेल का पर्दाफाश
AajTak
Barabanki Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 30 वर्षीय एक महिला को एक शख्स ने हिंदू बनकर अपनी जाल में फंसाया. शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 30 वर्षीय एक महिला को एक शख्स ने हिंदू बनकर अपनी जाल में फंसाया. शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पैसों की ठगी की गई. महिला को जब शक हुआ, तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसे जानने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई.
दरअसल, महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि समर सिंह नामक शख्स से एक साल पहले ऑनलाइन माध्यम से मिली थी. दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई. 11 अप्रैल को उन्होंने दोबारा संपर्क बहाल किया, जिसके बाद आरोपी ने महिला को लखनऊ के एक होटल में बुलाया. वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी यह सब कुछ शादी का झांसा देकर करता रहा.
इसी बीच पीड़ित महिला से किस्तों में 1.5 लाख रुपए भी ठग लिए. इसके बाद आरोपी की बहन और बहनोई ने खुद को हिंदू बताकर पीड़िता से सोने के गहने भी ले लिए. महिला को आरोपी और उसके परिजनों की हरकतों पर शक होने लगा. उसे समझ आ गया उसके साथ धोखा किया जा रहा है. उसने तुरंत बाराबंकी के कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस जांच शुरू की गई.
जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.. पता चला कि समर सिंह का असली नाम जीशान है. वो प्रयागराज का रहने वाला है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने न सिर्फ फर्जी नाम का इस्तेमाल किया, बल्कि मामला ज्यादा गंभीर हो गया जब पुलिस को पता चला कि ये एक संभावित ठगी रैकेट का हिस्सा हो सकता है. इस रैकेट में कई लोग शामिल हो सकते हैं.
कोतवाली थाने के एसएचओ आरके राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (छलपूर्वक यौन संबंध बनाना), धारा 318(2) (धोखाधड़ी), और धारा 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. इसे आम भाषा में 'लव जिहाद कानून' कहा जाता है.
पुलिस ने इस केस में अब तक एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मुख्य आरोपी जीशान के साथ उसकी बहन शिवली खान (34) और बहनोई नदीम कुरैशी (36) शामिल हैं. तीनों पर महिला को झांसे में लेकर न सिर्फ उसका भरोसा तोड़ने, बल्कि पैसे और सोने के गहने ठगने का भी आरोप है. तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










