
बीच शादी में घुसे दो युवक और AAP सरपंच को मार दी गोली, अमृतसर में हत्या से फैली सनसनी
AajTak
तरन तारन जिले से जुड़े आम आदमी पार्टी समर्थित सरपंच जर्मल सिंह की अमृतसर के मैरीगोल्ड रिजॉर्ट में शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवकों ने समारोह के बीच उन पर फायरिंग की, जिसमें सिर में गोली लगने से उनकी मौत हो गई. हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि जर्मल सिंह पर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे.
पंजाब के तरन तारन जिले से जुड़े आम आदमी पार्टी समर्थित एक सरपंच की रविवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उस समय हुई, जब अमृतसर के मैरीगोल्ड रिजॉर्ट में शादी समारोह चल रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक शादी समारोह के दौरान अंदर आए और सरपंच जर्मल सिंह पर अचानक गोलियां चला दीं. जर्मल सिंह को सिर में गोली लगी. उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया.
पहले भी कई बार हुए हमले
बताया जा रहा है कि शादी की रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं, तभी हमलावर बाहर से आए और कम से कम दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. जर्मल सिंह दुल्हन पक्ष की ओर से शादी में शामिल होने आए थे, जबकि बारात दिनानगर से आई थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जर्मल सिंह पर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे और कम से कम तीन पुराने हमलों के मामले तरन तारन पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं.
तरन तारन से शादी में शामिल होने आए थे जर्मल सिंह
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर जगजीत वालिया ने कहा कि हमला समारोह के दौरान हुआ और जर्मल सिंह तरन तारन से शादी में शामिल होने आए थे. उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










