
अनंतनाग में ऑक्सीजन की कमी से ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के जवान की मौत, परिवार में मातम
AajTak
कश्मीर के अनंतनाग में ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के सेना के जवान प्रगट सिंह की मौत ऑक्सीजन की कमी और ठंड के चलते हो गई. 15 वर्षों तक स्वास्थ्य ठीक रहने के बाद ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ी. पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार में मातम है. सैनिक की पार्थिव शरीर आज रात घर पहुंचेगी.
कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्यूटी के दौरान अमृतसर के रहने वाले सेना के जवान प्रगट सिंह की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी और कड़ाके की ठंड के चलते उनकी जान चली गई. जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि 11 साल की ड्यूटी के दौरान प्रगट सिंह कभी बीमार नहीं पड़े, लेकिन अब हालात ने उनकी जान ले ली.
जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रगट सिंह पिछले 15 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और बीते एक साल से कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे. वह सेना की 19-11 बटालियन में कार्यरत थे. करीब डेढ़ महीने पहले ही वे छुट्टी बिताकर अपने परिवार से मिलकर ड्यूटी पर लौटे थे.
यह भी पढ़ें: बीच शादी में घुसे दो युवक और AAP सरपंच को मार दी गोली, अमृतसर में हत्या से फैली सनसनी
फोन पर बताया था ऑक्सीजन की कमी का जिक्र
परिजनों के अनुसार, प्रगट सिंह की आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया था कि ड्यूटी पोस्ट पर ऑक्सीजन की कमी हो रही है और इसी वजह से वह नीचे उतर रहे हैं. इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका और कुछ समय बाद उनके निधन की सूचना परिवार को दी गई.
परिवार का कहना है कि प्रगट सिंह हमेशा स्वस्थ रहते थे और कभी किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं रही. अचानक इस तरह ड्यूटी के दौरान मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर रात करीब 12 बजे तक अमृतसर उनके घर पहुंच जाएगा.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










