
'BJP तमिल भाषा के खिलाफ नहीं...', अमित शाह ने DMK पर झूठे प्रचार का लगाया आरोप
AajTak
तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई में 'तमिलगम थलै निमिरा तमिलिनिन पायनम' यात्रा के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने DMK सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में NDA सरकार बनेगी और BJP-AIADMK गठबंधन सत्ता में आएगा. उन्होंने डीएमके पर बीजेपी के खिलाफ झूठे प्रचार का भी आरोप लगाया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई में 'तमिलगम थलै निमिरा तमिलिनिन पायनम' यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य की DMK सरकार और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से वादा किया कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में NDA सरकार बनेगी. उन्होंने डीएमके पर परिवारवाद का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी तमिल भाषा के खिलाफ नहीं है.
अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में BJP, AIADMK और अन्य सहयोगी दल मिलकर सरकार बनाएंगे और DMK और कांग्रेस को सत्ता से बाहर भेजेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में DMK सरकार को हटाना जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है और उसने अपने चुनावी वादों में से बहुत कम को ही पूरा किया है.
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने बनाया बंगाल को फतह करने का प्लान, समझें ममता के दुर्ग में बीजेपी के सामने क्या मुश्किलें हैं?
गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा नहीं है. उन्होंने कहा कि DMK सरकार का एकमात्र उद्देश्य उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री बनाना है और पूरी राजनीति परिवार को आगे बढ़ाने के इर्द-गिर्द घूम रही है.
तमिलनाडु में एक परिवार का शासन- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि अब तमिलनाडु में एक परिवार के शासन को खत्म करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि पहले करुणानिधि, फिर स्टालिन और अब उदयनिधि, लेकिन स्टालिन का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. उन्होंने दोहराया कि 2026 में राज्य में NDA सरकार बनना तय है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










