
इंदौर के बाद अब गांधीनगर में फैला दूषित पानी का कहर, टाइफाइड के बाद 100 से ज्यादा बच्चे एडमिट
AajTak
इंदौर के बाद अब गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी की वजह से टाइफाइड के मामलों में तेज उछाल देखने को मिला है, जहां सिविल अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों को भर्ती किया गया है. आदिवाड़ा गांव और सेक्टर 24, 26, 27 और 29 में सीवर के गंदे पानी के पीने की लाइन में मिलने से बीमारी फैली, जिससे लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है.
इंदौर के बाद अब गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी की वजह से टाइफाइड के मामलों में अचानक तेज बढ़ोतरी से हड़कंप मच गया है. गांधीनगर सिविल अस्पताल में 100 से अधिक टाइफाइड पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया है. हालात को देखते हुए गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात सरकार और प्रशासन को युद्धस्तर पर हालात नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं.
गांधीनगर के आदिवाड़ा गांव और सेक्टर 24, 26, 27 और 29 में बीते एक हफ्ते से दूषित पानी की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन नगर निगम की ओर से समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए. इसका नतीजा यह हुआ कि पिछले दो दिनों में टाइफाइड के मामलों में असामान्य उछाल दर्ज किया गया. यह इलाका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संसदीय क्षेत्र होने के कारण उन्होंने खुद अस्पतालों में इलाज, पानी की पाइपलाइन की मरम्मत और बीमारी की रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं.
100 बच्चों का चल रहा इलाज
फिलहाल गांधीनगर सिविल अस्पताल में करीब 100 बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि आसपास के निजी अस्पतालों में भी कई बच्चे भर्ती हैं. इसके अलावा कई मरीज घर पर दवाइयों के सहारे इलाज करा रहे हैं. आजतक की टीम गांधीनगर के आदिवाड़ा इलाके में उस स्थान पर पहुंची, जहां पिछले करीब 10 दिनों से सीवर का गंदा पानी लीक हो रहा था. इसी के पास से पीने के पानी की पाइपलाइन गुजर रही थी, जिसके कारण घरों तक पहुंचने वाला पानी दूषित हो गया. इस पानी को पीने से लोगों को तेज बुखार, बदन दर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगीं.
'लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार'
दो दिन पहले जब सिविल अस्पताल में टाइफाइड के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी, तब प्रशासन को इस समस्या की गंभीरता का अंदाजा हुआ. इसके बाद अलग-अलग घरों से पानी के सैंपल लिए गए और लोगों को सतर्क करने का काम शुरू किया गया. आदिवाड़ा गांव के रहने वाले प्रवीण ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके घर आने वाला पानी गंदा और बदबूदार था. अब पानी थोड़ा साफ दिख रहा है, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. आसपास के लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है. मजबूरी में लोग बोतलबंद पानी मंगवा रहे हैं और प्रशासन की सलाह पर उसमें भी क्लोरीन मिलाकर इस्तेमाल कर रहे हैं.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










