
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को आदेश दिया कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ICC से अपने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित कराने की मांग कर रहा है.
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को आदेश दिया कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ICC से अपने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित कराने की मांग कर रहा है. वेनेजुएला सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि कराकस में अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है. बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम में शामिल न किए जाने की वजह साफ कर दी है. कांग्रेस ने 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत विभिन्न राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है. इसमें सबसे अहम फैसला यह रहा कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन बनाया गया है. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज? जिन्हें मादुरो कहते थे 'शेरनी'... अब बनीं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति
वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को आदेश दिया कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगी. ये फैसला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अनुपस्थिति के मद्देनजर लिया गया है, जिन्हें शनिवार तड़के अमेरिकी बलों द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में हिरासत में लिया गया.
IPL से मुस्ताफिजुर रहमान को हटाए जाने पर बांग्लादेश की गीदड़भभकी... टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग
बीसीसीआई के निर्देशों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. इस फैसले के बाद भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव और गहरा गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब ICC से अपने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित कराने की मांग कर रहा है.
वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 की मौत का दावा, प्लेन से न्यूयॉर्क लाए गए राष्ट्रपति मादुरो

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










