
'ताइवान हमेशा से चीन का... हमें एक होने से कोई नहीं रोक सकता', बोले चीनी राजदूत
AajTak
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने ताइवान को लेकर चीन का सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि ताइवान प्राचीन काल से चीन का हिस्सा रहा है और यह कभी भी स्वतंत्र संप्रभु देश नहीं रहा. उन्होंने कहा कि 1949 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के बाद चीन की अंतरराष्ट्रीय कानूनी स्थिति नहीं बदली और पीआरसी सरकार को ताइवान समेत पूरे चीन पर संप्रभुता हासिल है.
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने ताइवान को लेकर एक बार फिर चीन का सख्त रुख दोहराया है. उन्होंने कहा कि ताइवान प्राचीन काल से चीन का हिस्सा रहा है और इस पर कोई विवाद नहीं है. उनके मुताबिक, ताइवान से जुड़े इतिहास और कानूनी तथ्य पूरी तरह स्पष्ट हैं.
चीन के राजदूत ने क्या कहा?
चीन के राजदूत ने कहा कि अक्टूबर 1949 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई थी, जिसने रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार की जगह लेकर पूरे चीन का एकमात्र वैध प्रतिनिधि बनने का अधिकार हासिल किया. सरकार बदलने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत 'चीन' की स्थिति नहीं बदली और पीआरसी सरकार को ताइवान समेत पूरे चीन पर संप्रभुता प्राप्त है.
'चीन न कभी बंटा था, न कभी बंटेगा'
उन्होंने कहा कि गृहयुद्ध और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप के कारण ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के बीच राजनीतिक टकराव बना रहा, लेकिन इससे चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा. शू फेइहोंग ने साफ कहा कि चीन का क्षेत्र कभी विभाजित नहीं हुआ है और न ही कभी होगा. ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा रहा है और रहेगा.
'चीन का दोबारा एकीकरण होना तय है'

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










