
अमृतसर में शादी समारोह के दौरान AAP नेता की गोली मारकर हत्या
AajTak
अमृतसर के वेरका बायपास स्थित मैरीगोल्ड रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच जर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाहर से आए दो युवकों ने सिर पर गोलियां चलाईं. पुलिस के मुताबिक जर्मल सिंह पर पहले भी हमले हो चुके थे. मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
पंजाब के अमृतसर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां वेरका बायपास पर स्थित मैरीगोल्ड रिसोर्ट में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के वल्टोहा से मौजूदा सरपंच थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैरीगोल्ड रिसोर्ट में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. मेहमान खाना-पीना कर रहे थे और माहौल सामान्य था. इसी दौरान बाहर से आए दो युवक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सीधे सरपंच जर्मल सिंह को निशाना बनाते हुए उनके सिर पर गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुल दो गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई.
शादी में मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि जर्मल सिंह लड़की पक्ष की ओर से शादी में शामिल होने आए थे, जबकि बारात दीनानगर से आई थी. गोली लगते ही जर्मल सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिसोर्ट को घेर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच की हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.
अमृतसर के डीसीपी जगजीत वालिया ने बताया कि रिसोर्ट में शादी समारोह चल रहा था और जर्मल सिंह तरनतारन से कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार जर्मल सिंह पर पहले भी तीन बार हमले हो चुके थे और वह तरनतारन पुलिस के संज्ञान में थे. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कोई आपराधिक साजिश तो नहीं है.
डीसीपी ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










