
भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक तनाव, सोशल मीडिया वीडियो से भड़की हिंसा
AajTak
भारत-नेपाल सीमा के पास बीरगंज और धनुषा में सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया. प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. मस्जिद में तोड़फोड़ और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं. झड़पों में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में रविवार को सांप्रदायिक तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस को हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. यह तनाव सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें आपत्तिजनक धार्मिक सामग्री होने का आरोप लगाया गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना का असर दक्षिणी नेपाल के बीरगंज और धनुषा जिला में देखा गया. बीरगंज भारत के रक्सौल सीमा से सटा हुआ है, वहां स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ.
सोशल मीडिया वीडियो से भड़की हिंसा
पुलिस के अनुसार, धनुषा जिले के कमला नगरपालिका के सखुवा मरन क्षेत्र में शनिवार को कुछ लोगों ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की. यह घटना सोशल मीडिया पर फैलाए गए हिंदू विरोधी कंटेंट के बाद हुई, जिसे दो मुस्लिम युवकों द्वारा पोस्ट किया गया बताया गया था. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने और तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप है.
धनुषा की घटना के विरोध में रविवार सुबह बीरगंज में मुस्लिम समुदाय के एक समूह ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए. पुलिस का कहना है कि जब प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने के साथ स्थानीय पुलिस थाने में तोड़फोड़ की, तब हालात काबू में करने के लिए लगभग आधा दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद धनुषा–पर्सा में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










