
छत्तीसगढ़ के कोरबा में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. दर्री में दोपहिया वाहन को टक्कर लगने से मां-बेटी की जान गई, जबकि NH-130 पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों जगह सड़क जाम कर दिया.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इन घटनाओं के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पहला हादसा कोरबा जिले के दर्री कस्बे में हुआ. पुलिस के अनुसार, एक महिला अपनी बेटी के साथ दोपहिया वाहन से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में मां-बेटी की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की.
दूसरी घटना जिले के बगदेवा गांव के पास नेशनल हाइवे 130 पर हुई. यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने नीलदास माणिकपुरी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इस इलाके में भी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों घटनाओं के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन समझाइश के जरिए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है.
NH-130 पर ट्रेलर की चपेट में आया युवक

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










