
US Strikes Venezuela: अमेरिका का वेनेजुएला पर एक्शन... दुनिया में टेंशन, लेकिन भारत को हो सकता है ₹9000Cr का फायदा!
AajTak
America का वेनेजुएला पर एक्शन भारत के लिए गुड न्यूज माना जा सकता है, क्योंकि Venezuelan Oil सेक्टर पर अमेरिकी कंट्रोल से देश का फंसा करीब 1 अरब डॉलर का बकाया मिल सकता है.
अमेरिका ने एक बार फिर ऐसा काम किया है, जिससे दुनिया टेंशन में आ गई है. वेनेजुएला पर अटैक और फिर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro Arrest) को एक सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया. उनका न्यूयॉर्क स्थित हिरासत केंद्र में ले जाने के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. Venezuea Oil Sector पर अमेरिकी कंट्रोल और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बड़े दावों का असर क्रूड की कीमतों (Crude Oil Price) पर देखने को मिलेगा.
US के इस एक्शन से जहां रूस समेत कई देशों की टेंशन बढ़ी है, तो ये भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के तेल पर अमेरिकी नियंत्रण से भारत के 1 अरब डॉलर के अटके हुए बकाया का भुगतान हो सकता है और प्रोडक्शन में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है.
US का कंट्रोल, भारत के लिए गुड न्यूज पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एनालिस्ट और उद्योग जगत के सूत्रों का मानना है कि अमेरिका के नेतृत्व में वेनेजुएला का तेल क्षेत्र आने, इसका अधिग्रहण या पुनर्गठन भारत को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाला साबित हो सकता है. इसमें कहा गया कि इससे संभावित रूप से लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा) के लंबे समय से लंबित बकाया का भुगतान हो सकेगा. यही नहीं अमेरिका के कंट्रोल के बाद तमाम प्रतिबंधों से प्रभावित इस लैटिन अमेरिकी देश में भारत द्वारा संचालित सेक्टर्स में Crude Oil के उत्पादन में तेजी आ सकती है.
गौरतलब है कि वेनेजुएला पर एक्शन के बीच Donald Trump कह चुके हैं कि US Oil Firms वेनेजुएला में एंट्री लेंगी करेंगी और वहां खराब हो चुके ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए अरबों डॉलर का निवेश करेंगी. ट्रंप के मुताबिक, 'हम तेल के कारोबार में हैं और हमें पता है कि कैसे तेल कंपनियां मुनाफे में आती हैं.'
वेनेजुएला के तेल का बड़ा आयातक था भारत रिपोर्ट की मानें, तो कभी भारत Venezuela Crude Oil का बड़ा आयातक देश था. एक समय अपने हाई लेवल पर देश में प्रतिदिन 4 लाख बैरल से अधिक तेल यहां से आयात होता था. लेकिन साल 2020 से हालात बदल गए, जब अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों और अनुपालन जोखिमों के बढ़ते खतरे के चलते आयात पर बैन लग गया.
ये भारतीय कंपनी प्रमुख तेल उत्पादक भारत की प्रमुख विदेशी उत्पादक कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL), ईस्ट वेनेजुएला में सैन क्रिस्टोबल ऑयल सेक्टर में कंबाइंड रूप से संचालन करती है. US Bans के चलते 2020 के बाद से इसके कामकाज और तेल उत्पादन में भारी कमी आई है. इन सबके चलते देश में मौजूद भंडार बेकार पड़ा है और बकाया फंसा हुआ है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










