
समंदर किनारे बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुई 'तारक मेहता की सोनू', घुटनों पर बैठ किया प्रपोज, करने वाली हैं शादी
AajTak
झील मेहता लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही थीं. कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड ने उन्हें सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया था. लेकिन अब झील ने उन्हें प्रपोज कर डाला है. और इस ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
बधाई हो बधाई! तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी झील मेहता जल्द ही शादी करने वाली हैं. एक्ट्रेस लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. वो अपने सपनों के राजकुमार संग जिंदगी बिताने की प्लानिंग में हैं. झील ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज शेयर कर इसकी झलक दिखाई. झील अपने होने वाले पति संग रोमांटिक होती दिखीं.
झील की ड्रीमी फोटोज
झील मेहता लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही थीं. कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड ने उन्हें सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया था. लेकिन अब झील ने उन्हें प्रपोज कर डाला है. और इस ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की. झील ने फोटोज शेयर कर लिखा- जब मैं तुम्हारे साथ में होती हूं तो वे तितलियां बन जाती हैं. बार-बार एकलौता सच यही कि सब कुछ घूम फिर कर आपके पास वापस आ जाता है. इसके बाद पोस्ट की पांचवी फोटो के बारे में बताते हुए लिखा कि और ये हो गया. मेरे सपनों को सच करने का शुक्रिया.
फोटोज में झील बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक होती दिख रही हैं. व्हाइट मिडी ड्रेस में झील बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने घुटनों के बल पर बैठकर आदित्य को प्रपोज किया और उन्हें डायमंड रिंग पहनाई. समंदर किनारे के कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. तस्वीरों में दोनों को एक दूसरे के गले लगे, हाथ थामें देखा जा सकता है. कपल के समंदर किनारे की इन तस्वीरों ने फैंस को बेहद इम्प्रेस कर दिया है.
सोनू के पीछे पड़े तारक मेहता... फैंस
फोटोज पर तारक मेहता...सीरियल की कोमल भाभी यानी एक्ट्रेस अंबिका समेत सभी फैंस कमेंट कर दोनों को बधाई दे रहे हैं. वहीं की यूजर्स मजे लेते हुए लिख रहे हैं- हेलो सोनू मैं टप्पू का दोस्त हूं. वो कहीं मिल नहीं रहा है. तो कुछ और ने लिखा- टप्पू छत से कूदने जा रहा है. प्लीज कॉल कर के उसे रोक लो. कमेंट सेक्शन में तारक मेहता...मीम्स की भरमार लग गई है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











