
सभी सरकारी विभागाध्यक्षों का 'मन की बात' सुनना होगा अनिवार्य, गोवा सरकार ने जारी किया सर्कुलर
AajTak
गोवा सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर सभी सरकारी विभागाध्यक्षों का मन की बात रेडियो कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है. सीएम प्रमोद सावंत ने एक्स पर सर्कुलर पोस्ट कर लिखा, 'मन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक इंटरैक्टिव कार्यक्रम, शासन के साथ-साथ व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों के बारे में नागरिकों के विचारों पर प्रकाश डालता है जो समाज में बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं.'
गोवा की सत्ता पर काबिज बीजेपी सरकार ने अपने सभी विभागों के प्रमुखों (HoD) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रसारण को सुनना अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया है.
गुरुवार को सरकार द्वारा जारी सर्कुलर में अवर सचिव (सामान्य प्रशासन) श्रेयस डिसिल्वा ने सभी विभागों के प्रमुखों को मन की बात सुनने और कार्यक्रम में दिए गए सुझावों से प्रेरणा लेने के लिए कहा है.
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सर्कुलर पोस्ट कर लिखा, "मन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक इंटरैक्टिव कार्यक्रम, शासन के साथ-साथ व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों के बारे में नागरिकों के विचारों पर प्रकाश डालता है जो समाज में बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान साझा की गई सफलता की कहानियों और वेस्ट प्रैक्टिस को शासन में सुधार के लिए अपनाया जा सकता है.
उन्होंने आगे लिखा कि गोवा में सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों मन की बात को सक्रिय रूप से सुनने के लिए निर्देश दिया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान बताई गईं सफलता की कहानियां और वेस्ट प्रैक्टिस से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिन्होंने पूरे देश में सकारात्मक बदलाव लाए हैं.
उन्होंने कहा कि इन जानकारियों पर सही ढंग से विचार किया जाएगा तो गोवा शासन में सुधार और सेवा भाव को पैदा करने के लिए विचार किया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










