
'सभी बागी नेताओं का मालिक एक', विदर्भ में बीजेपी पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
AajTak
महाराष्ट्र के वर्तमान राजनीतिक हालात पर उद्धव ने कहा कि जब आपकी सरकार मजबूत थी, तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में चोरी करने की जरूरत क्या थी? प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीपी भ्रष्ट है, लेकिन अब पीएम के साथ उन्हीं नेताओं का फोटो है
शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे ने रविवार को विदर्भ का दौरे किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही ये भी बताया कि वह बीजेपी के गठबंधन से बाहर क्यों आए थे. उद्धव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने जिसपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, प्रधानमंत्री मोदी में उन्हीं से राखी बंधवाई. सभी बागी नेताओं का मालिक एक है. बीजेपी को शिवसेना तो चाहिए थी, लेकिन ठाकरे नहीं. लेकिन याद रहे कि भले ही हमारे विधायक और सांसद चले गए हों, लेकिन दमदार शिवसैनिक अभी भी मेरे साथ हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे धक्का दिया इसलिए मैं कांग्रेस के साथ गया था. मुझे कुर्सी का मोह कभी नही रहा.
महाराष्ट्र के वर्तमान राजनीतिक हालात पर उद्धव ने कहा कि जब आपकी सरकार मजबूत थी, तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में चोरी करने की जरूरत क्या थी? प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीपी भ्रष्ट है, लेकिन अब पीएम के साथ उन्हीं नेताओं का फोटो है. उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को लेकर बयान दिया था, उसी के बाद एनसीपी में फूट पड़ी. उन्होंने कहा कि सरकार में कौन डिप्टी है अब समझ ही नहीं आता. फडणवीस की हालात एक फूल, दो हाफ वाली है.
उद्धव ने कहा कि मैं घर बैठकर सत्ता चलाता था और लोगों का आशीर्वाद मिलता था.ये लोगों के घर-घर जा रहे हैं फिर भी आशीर्वाद नहीं मिल रहा है. साथ ही कहा कि कुछ लोगों ने हमारी पार्टी का नाम और निशान चुरा लिया है. हमें एक देश एक कानून मान्य है, लेकिन एक देश एक पार्टी मान्य नहीं है.
इससे पहले रविवार को ही उद्धव ठाकरे ने यवतमाल में कहा था कि शिवाजी पार्क में मैंने अपने माता-पिता की कसम खाकर कहा था मेरी अमित शाह से बात हुई थी कि महाराष्ट्र का सीएम पद शिवसेना को ढाई साल के लिए मिलेगा. अगर बीजेपी अपने वादे पर कायम रहती तो आज बीजेपी नेताओं की हालत है, वह ना होती.' उन्होंने आगे कहा कि मैंने दोस्ती के लिए 2019 में गठबंधन किया था.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सबको मुख्यमंत्री होना है, लेकिन किसान जिन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उसका क्या? मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए रात में जो मीटिंग होती थी वह मीटिंग अगर किसानों की भलाई के लिए होती तो ज्यादा बेहतर होता. भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है. महाराष्ट्र हमारा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










