
'सभी नेता दो मुंह वाले सांप, मैं भी हूं...', बोले ओमप्रकाश राजभर
AajTak
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कुछ नेता चाहते हैं कि मैं उनकी बात अमित शाह से करा दूं. ताकी उनकी डील फाइनल हो जाए. मैं इस काम में लगा हूं ताकि जल्द ही उनको मंजिल पर पहुंचा सकूं. देश में ऐस कौन सा नेता है, जिससे मेरी मुलाकात नहीं होती.
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ दल के नेता हैं जो एनडीए में शामिल होना चाहते हैं. उनके नाम नहीं बताऊंगा. इस दौरान उन्होंने नेताओं को दो मुंह का सांप करार दिया. साथ ही कहा कि वो भी दो मुंह वाले सांप हैं.
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कुछ नेता चाहते हैं, मैं उनकी बात अमित शाह से करा दूं. ताकी उनकी डील फाइनल हो जाए. मैं इस काम में लगा हूं ताकि जल्द ही उनको मंजिल पर पहुंचा सकूं. देश में ऐस कौन सा नेता है, जिससे मेरी मुलाकात नहीं होती.
हम क्यों तोड़ने जाएं जो खुद ही टूटा हुआ है
अखिलेश यादव के नेताओं को तोड़ने के सवाल पर राजभर ने कहा कि हम क्यों तोड़ने जाएं जो खुद ही टूटा हुआ है. ये जनता को ठगने वाले लोग हैं. ये लोग गठबंधन बना रहे हैं. इनके गोल में ही सारा पोल छुपा हुआ है. चुनाव आते-आते ये सभी बिखर जाएंगे.
'ठोक के बोलता हूं कि दो मुंह वाला सांप हूं'
क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर राजभर ने कहा कि जिसको जैसा रोग होता है वो वैसा सोचता है. इस दौरान राजभर ने नेताओं को दो मुंह का सांप बताया.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








