
'सब चंद्रास्वामी के करीबी के कहने पर किया', फर्जी दूतावास चला रहे हर्षवर्धन ने अब लिया एहसान अली का नाम
AajTak
पूछताछ में हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि उसने यह सब कुछ चंद्रास्वामी के करीबी एहसान अली सैयद के कहने पर किया था. एहसान अली हैदराबाद का रहने वाला है, उसने Turkish नागरिकता भी ले रखी है. लंदन में रहते हुए एहसान ने हर्षवर्धन की मदद से कई फर्जी शेल कंपनियां बनाई थीं, जिनका इस्तेमाल हवाला और फ्रॉड के लिए किया जाता था.
गाजियाबाद में फर्जी एंबेसी चलाने और लोगों से ठगी करने के आरोपी हर्षवर्धन जैन के खिलाफ यूपी एसटीएफ जांच कर रही है, जांच में हर्षवर्धन जैन के फर्जी दूतावास के पीछे का सच और भी चौंकाने वाला निकला है. अब यह मामला सिर्फ एक फर्जी एंबेसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विदेशों में फैले हवाला नेटवर्क और शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य सामने आए हैं.
एसटीएफ की पड़ताल में सामने आया है कि हर्षवर्धन जैन ने लंदन, दुबई, मॉरीशस और अफ्रीकी देशों में कई फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड कर रखी थीं. इन कंपनियों में स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UK), ईस्ट इंडिया कंपनी यूके लिमिटेड, आईलैंड जनरल ट्रेडिंग को. एलएलसी (दुबई), इंदिरा ओवरसीज लिमिटेड (मॉरीशस), कैमरन इस्पात एसएआरएल (अफ्रीका) शामिल हैं.
पूछताछ में हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि उसने यह सब कुछ चंद्रास्वामी के करीबी एहसान अली सैयद के कहने पर किया था. एहसान अली हैदराबाद का रहने वाला है, उसने Turkish नागरिकता भी ले रखी है. लंदन में रहते हुए एहसान ने हर्षवर्धन की मदद से कई फर्जी शेल कंपनियां बनाई थीं, जिनका इस्तेमाल हवाला और फ्रॉड के लिए किया जाता था.लंदन पुलिस ने एहसान को किया था अरेस्ट
STF को पता चला कि एहसान और उसकी टीम ने 2008 से 2011 के बीच करीब 70 मिलियन पाउंड लोन दिलाने के नाम पर 25 मिलियन पाउंड कमिशन लिया और वहां से भाग गया. साल 2022 में स्विस गवर्नमेंट की गुहार पर लंदन पुलिस ने एहसान को गिरफ़्तार किया और 2023 में लंदन कोर्ट ने स्विट्जरलैंड प्रत्यर्पण करने की मंजूरी दे दी. एहसान अली के साथ हर्षवर्धन की संलिप्त की जांच की जा रही है.
हर्षवर्धन के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज हर्षवर्धन के पास से मिली जानकारी के आधार पर पता चला है कि उसके नाम पर भारत और विदेशों में कई बैंक खाते हैं. इन खातों की भी जांच चल रही है. हर्षवर्धन के खिलाफ थाना कविनगर में कई धाराओं (धारा 318(4), 336(3), 338, 340) में मुकदमा दर्ज किया गया है. STF हर्षवर्धन की रिमांड लेने की कोशिश कर रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






