
सबरीमाला सोना चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, पूर्व तिरुवभरणम कमिश्नर बैजू गिरफ्तार
AajTak
सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी की जांच कर रही SIT ने पूर्व तिरुवभरणम आयुक्त केएस बैजू को गिरफ्तार कर लिया है. एसआईटी को शक है कि उन महत्वपूर्ण दिनों में बैजू की अनुपस्थिति साजिश का हिस्सा थी. एसआईटी का कहना है कि प्रक्रिया की निगरानी करने में बैजू की विफलता के कारण कथित तौर पर प्रक्रियागत खामियां हुईं हैं.
सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार को पूर्व तिरुवभरणम (पवित्र आभूषण) आयुक्त केएस बैजू को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि बैजू जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं, जुलाई 2019 में थिरुवाभरणम आयुक्त के पद पर थे, जब द्वारपालक (रक्षक देवता) मूर्तियों के सोने के आवरण को इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए हटाकर ले जाया गया था. सूत्रों के अनुसार, बैजू 19-20 जुलाई को छुट्टी पर थे. इन्हीं दिनों द्वारपालक की मूर्तियों को सबरीमाला से हटाया गया और मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंपा गया था, जिसने इलेक्ट्रोप्लेटिंग कार्य को प्रायोजित किया था.
साजिश का हिस्सा है बैजू की छुट्टी पुलिस का कहना है कि एसआईटी को शक है कि उन महत्वपूर्ण दिनों में बैजू की अनुपस्थिति साजिश का हिस्सा थी. एसआईटी का कहना है कि प्रक्रिया की निगरानी करने में बैजू की विफलता के कारण कथित तौर पर प्रक्रियागत खामियां हुईं, जिसके परिणामस्वरूप सोना गायब हो गया.
अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि मामले में सातवें आरोपी बैजू को समन जारी होने के बाद गुरुवार दोपहर पूछताछ के लिए तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में पेश हुए. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद एसआईटी ने शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें शुक्रवार को पथानामथिट्टा जिले के रन्नी में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा.
TDB के तीसरे अधिकारी गिरफ्तार इससे पहले मुरारी बाबू और सुधीश कुमार के बाद बैजू इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) अधिकारी हैं. रन्नी अदालत शुक्रवार को बाबू और कुमार की हिरासत की मांग करने वाली एसआईटी की याचिका पर भी विचार करेगी. मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी फिलहाल एसआईटी की हिरासत में है. अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी द्वारपालक मूर्तियों से सोने के गायब होने और श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजे के फ्रेम से सोने के टॉप के गायब होने से जुड़े दो संबंधित मामलों की जांच कर रही है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








