
सप्लाई का सोर्स, नेटवर्क और ड्रग्स कनेक्शन... नशे के खिलाफ एंटी-ड्रग स्क्वाड का एक्शन
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में पुलिस ने एक युवक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1.71 ग्राम हेरोइन और 9.92 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिनकी बाजार कीमत करीब 60,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को आलो के हिस्साम कॉलोनी से पकड़ा और उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. यहां एक युवक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से लगभग 11.63 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ. इस नशीले पदार्थ की कीमत बाजार में करीब 60,000 रुपये बताई जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी मिलने के बाद एंटी-ड्रग स्क्वाड को तैनात किया था. आलो पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर योमकेन रिराम और अन्य अधिकारियों ने रात के समय वेस्ट सियांग के एसपी कार्डक रीबा के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन किया.
ऑपरेशन के दौरान आरोपी व्यक्ति को हिस्साम कॉलोनी, आलो में पकड़ा गया. वह असम के सिलापाथर से आलो लौट रहा था. पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली. इस प्रक्रिया में कार्यकारी मजिस्ट्रेट, हेड ‘गांव बुरा’ और अन्य गवाह मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: असम में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... काछार में 2.5 करोड़ की हेरोइन और श्रीभूमि में 630 बोतल कोडीन सिरप बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.71 ग्राम हेरोइन और 9.92 ग्राम गांजा बरामद हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, इन नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 60,000 रुपये आंकी गई है.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसे आलो पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है. इस दौरान स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और आरोपी के साथियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई वेस्ट सियांग जिले में ड्रग्स के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








