
सपा-AAP से भी कम डोनेशन कांग्रेस को, 72 फीसदी के साथ बीजेपी टॉप पर, ADR की रिपोर्ट
AajTak
ADR की राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है. उस रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कांग्रेस को कई पार्टियों की तुलना में कम चंदा मिला है. वहीं एक बार फिर बीजेपी ने इस मामले में बाजी मारी है और उसे कुल डोनेशन का 72 फीसदी मिला है.
राजनीतिक दलों को कितना चंदा मिलता है, कहां से मिलता है, कौन उन्हें देता है, ये वो सवाल हैं जो विवाद का विषय बन ही जाते हैं. लेकिन Association for Democratic Reforms यानी कि ADR की रिपोर्ट पारदर्शिता लाने का काम करती है. एक बार फिर ADR की तरफ से राजनीतिक पार्टियों के चंदे लेकर अहम जानकारी साझा की गई है. बताया गया है कि इस बार इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है, वहीं कांग्रेस का डोनेशन तो आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी से भी कम है.
क्या कहती है ADR की रिपोर्ट
आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 351.50 करोड़ का चंदा मिला है. कुल डोनेशन जो सभी पार्टियों को मिला है, वो 487.09 करोड़ बैठता है. ऐसे में अकेले बीजेपी के खाते में 72% चंदा गया है. कांग्रेस की बात करें तो उसे इस साल मात्र 18.44 करोड़ रुपये डोनेशन में मिले हैं, उससे ज्यादा सपा को 27 करोड़ और आम आदमी पार्टी को 21.12 करोड़ मिले हैं. TRS को इस साल 40 करोड़ का चंदा मिला है, वहीं YSR कांग्रेस को 20 करोड़ मिले हैं. अन्य पार्टियों में अकाली को 7 करोड़, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को 1 करोड़, गोवा फॉरवर्ड पॉर्टी और डीएमके को 50 लाख मिले हैं.
किसने दिया कितना चंदा?
अब ये आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी को जितना डोनेशन मिला है, वो 9 दूसरी पार्टियों की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है. वहीं अकेले कांग्रेस की तुलना में तो बीजेपी को 19 प्रतिशत ज्यादा चंदा मिल गया है. एडीआर की रिपोर्ट से ये भी स्पष्ट हुआ है कि इलेक्टोरल ट्रस्ट को जितना डोनेशन मिला था, उसकी तरफ से 99.99 प्रतिशत सभी पार्टियों में बांट दिया गया. रिपोर्ट से ये भी पता चलता है कि पार्टियों को सबसे ज्यादा चंदा Arcelor Mittal Nippon Steel India Ltd द्वारा दिया गया है. इस कंपनी ने 70 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है, दूसरे नंबर पर Acrelor Mittal Design है जिसने 60 करोड़ का चंदा दिया है. भारती एयरटेल ने भी 51 करोड़ रुपये का डोनेशन पार्टियों को दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्टोरल ट्रस्ट एक ऐसा संगठन है जिसे कॉरपोरेट और दूसरी कंपनियों से चंदा मिलता है, फिर वो उस चंदे को पार्टियों में बांटने का काम करता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








