
'सपा की लोकसभा सीटें फाइनल', डिंपल यादव ने कांग्रेस को गठबंधन पर दिया बड़ा हिंट
AajTak
कांग्रेस से गठबंधन को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आपस में बात कर रहे हैं और जो भी निर्णय होगा वो पता चल जाएगा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने पर डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और पार्टी सांसद डिंपल यादव ने 'INDIA' ब्लॉक में सपा और कांग्रेस के बीच चल रही टूट की खबरों के बीच कहा है कि समाजवादी पार्टी को जहां-जहां चुनाव लड़ना है, पार्टी उसका फैलसा ऑलरेडी कर चुकी है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल ने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ भाजपा का सामना करने जा रही है.
कांग्रेस गठबंधन को लेकर डिंपल यादव ने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आपस में बात कह रहे हैं और जो भी निर्णय होगा वो पता चल जाएगा. जब उनसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने पर पूछा गया तब डिंपल यादव ने कहा कि वो फिलहाल मैनपुरी में हैं. यह उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
सपा की लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम न होने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने इसे पार्टी का मसला बताते हुए कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, यह जल्द पता चल जाएगा.
बसपा और स्वामी प्रसाद पर बताया पार्टी का रुख
जब उनसे बसपा से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो सपा सांसद ने कहा कि अभी वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकती हैं. इसके अलावा डिंपल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी से इस्तीफा देने पर भी बयान दिया. डिंपल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव के दौरान पार्टी में आए थे, लेकिन वो चुनाव हार गए. इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाकर विधानसभा भेजा.
पल्लवी पटेल को लेकर कही बड़ी बात

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










