सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- पार्टी का जातिवादी चेहरा सामने आया
AajTak
समाजवादी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सूची में कुल 62 लोगों को शामिल किया है. जिसमें हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है.
समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिती की घोषणा की है. जिसमें कुल 62 लोगों को शामिल किया गया है. पार्टी ने शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. वहीं अब इसको लेकर बीजेपी ने अखिलेश यादव को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने हाल ही में रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद को लेकर निशाना साधा है.
उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के महासचिव बनाए जाने पर कहा कि स्वामी प्रसाद को रामचरितमानस के अपमान का पुरस्कार मिला है.समाजवादी पार्टी चाहती है कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े. सपा यूपी में जातीय संघर्ष उत्पन्न करना चाहती है. सपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगी. अखिलेश यादव का हिंदू विरोधी और जातिवादी चेहरा सामने आया है.
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सूची में कुल 62 लोगों को शामिल किया है. जिसमें हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है.
पार्टी ने अखिलेश यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि रामगोपाल यादव को प्रमुख राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. वहीं पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पार्टी के कई और बड़े चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. वहीं कई पुराने चेहरों को सूची में रखा गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










