
सपने में श्रीकृष्ण का विराट अवतार देख चौंक कर उठ गए तेज प्रताप, शेयर किया वीडियो
AajTak
गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे थे. तेज प्रताप ने बताया था, उन्हें सपने में नेताजी मुलायम सिंह दिखे. इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं. उन्हें गले लगाया. मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई. इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली.
बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कभी वे कृष्ण रूप में नजर आते हैं, तो कभी साइकिल से मंत्रालय पहुंच जाते हैं. अब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे सोते नजर आ रहे हैं और सपने में महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का रौद्र अवतार देख रहे हैं. वे सपने में भगवान के विराट रूप को देखकर चौंक जाते हैं और उठ जाते हैं.
तेज प्रताप ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूं. इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है.
विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है। pic.twitter.com/tqcrkKH5Qo
सपने में आए थे मुलायम सिंह यादव
गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे थे. तेज प्रताप ने बताया था, सुबह 9 बजे जब वे सो रहे थे, तब उन्हें नेताजी मुलायम सिंह सपने में दिखे. इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं. उन्हें गले लगाया. इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई. इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली.
पिछले साल हुआ था मुलायम का निधन

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










