
सनकी पिता ने रेत दिया शादीशुदा बेटियों का गला, पत्नी और पोते की हालत गंभीर
AajTak
मामूली सी बात पर झगड़ा होने के बाद गुस्साए पिता ने अपनी शादीशुदा दो बेटियों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. वहीं, पत्नी और पोते पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया है. घटना राजस्थान के नागौर जिले की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से गांव में सनसनी फैली है.
राजस्थान के नागौर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी, पोते और शादीशुदा दो बेटियों पर जानलेवा हमला किया. घटना में दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी और पोते की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका अस्पताल में इलाज जारी है. हत्या को अंजाम देने के पहले आरोपी ने बेटे के कमरे की बाहर के कुंडी लगा दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि आरोपी मानसिक बीमार है और किसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया.
दरअसल, नागौर जिले के परबतसर थाना क्षेत्र के दिल ढाणी गांव में रहने वाले मानाराम ने सोमवार की रात को अपने परिवार पर जानलेवा हमला किया था. इस घटना में दोनों शादीशुदा बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, पत्नी और पोता गंभीर हुए. डबल मर्डर की घटना की जानकारी मिलने पर परबतसर थाना अधिकारी विनोद कुमार और एडिशनल एसपी गणेशाराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे थे.
पिता ने बाहर से लगा दी थी कुंडी
मानाराम के बेटे हजारी ने पुलिस को बताया था कि सोमवार की शाम को मानसिक बीमार पिता मानाराम का परिवार से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. झगड़ा शांत होने के बाद हम सभी सोने चले गए थे. मैं अपने कमरे में जाकर सो गया था. दोनों बहने, मां और बहन का बेटा दूसरे कमरे में सोए हुए थे.
मुझे पता नहीं चला कि कब पिता मानाराम ने मेरे कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी. मैं हर रोज सुबह 5 बजे दूध बेचने के लिए जाता हूं. सुबह होने पर जब गेट खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला, मैं जोर-जोर से चिल्लाया तब पड़ोसी घर के अंदर आए और दरवाजा खोला.
कर दी बहनों की हत्या, मां और भांजे पर किया था हमला

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









