
सत्येंद्र जैन के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट, इसलिए मिले जमानत, कोर्ट में बोले वकील कपिल सिब्बल
AajTak
राउज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा है कि वह बीते 3 महीने से जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और गवाही भी पूरी हो चुकी है. अब उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान जैन के वकील कपिल सिब्बल ने जमानत के पक्ष में दलील देते हुए कहा कि अब उनको जेल में रखने की कोई वजह नहीं है. सिब्बल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा सकी है और गवाही भी पूरी हो चुकी है.
राउज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा है कि वह बीते 3 महीने से जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. अब उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए.
इससे पहले कोर्ट सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया था. इसके साथ ही कोर्ट ने एक बार यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं, सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.
30 मई को गिरफ्तार हुए जैन
सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया था. 57 साल के सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान करीब 2.85 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और सोने के 133 सिक्के बरामद किए जाने का दावा किया था.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










