
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- 'सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका से नहीं कर सकते इनकार'
AajTak
दिल्ली की राउस एवेन्यू सत्येंद्र जैन (Satyender Jain) की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन अपनी बीमारी से संबंधित कोई भी रिकॉर्ड दाखिल नहीं कर पाए हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyender Jain) की जमानत याचिका खारिज हो गई है. राउस एवेन्यू कोर्ट ने सतेंद्र जैन की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं, सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.
कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सत्येंद्र जैन अपनी बीमारी से संबंधित ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं दाखिल कर पाए, जिससे उनके बीमारी के दावे को कोर्ट संतोषजनक मान सके.
सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया था. 57 साल के सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान करीब 2.85 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और सोने के 133 सिक्के बरामद किए जाने का दावा किया था.
इससे पहले अब दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने कहा था कि सवाल पूछे जाने के दौरान सत्येंद्र जैन कह रहे हैं कि उनको कोविड हुआ था, जिसकी वजह से अब उनकी याददाश्त चली गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










