
'सत्ता पर पकड़ बनाने के लिए राष्ट्रीय हितों बलि दे रहे आसिम मुनीर...', बोले पूर्व PM इमरान खान
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा,
पाकिस्तान (Pakistan) की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनरल सेना का अपमान कर रहे हैं और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे हैं. इमरान खान की सोशल मीडिया प्रोफाइल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "देश मुनीर के कानून के तहत चल रहा है और आईएसआई उसे संरक्षण दे रही है. वह सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हर राष्ट्रीय हित की बलि देने को तैयार हैं. यह सेना प्रमुख सेना का अपमान वैसे ही कर रहे हैं, जैसे याह्या खान ने कभी किया था."
वह पूर्व सेना प्रमुख जनरल याह्या खान का जिक्र कर रहे थे, जिनके शासन में पूर्वी पाकिस्तान में गृहयुद्ध हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप एक आजाद देश बांग्लादेश का उदय हुआ.
'इस्लामाबाद हाई कोर्ट का जज सात महीने से...'
कई मामलों में दो साल से जेल में बंद इमरान खान ने कहा, "इस वक्त, सीनेट, नेशनल असेंबली, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, सभी असंवैधानिक हैं. एक दिखावटी संवैधानिक अदालत बनाई गई, जिससे संसद में हमारी सीटें कम हो गईं."
एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ की सीटें दूसरों को सौंप दी गईं. इमरान खान ने आरोप लगाया कि संवैधानिक अदालतें, जो न्याय करने के लिए बनी हैं, अब मुनीर के गुर्गों से भरी पड़ी हैं.
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर ऐतिहासिक चुनावी धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "इस्लामाबाद हाई कोर्ट का एक जज सात महीने से मेरी अपीलों पर सुनवाई नहीं कर रहा है क्योंकि उसे भी मुनीर से निर्देश मिलते हैं. इस वक्त, हमारे देश में मुनीर का कानून चलता है, मानो पाकिस्तान उसका ही हो."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









