
हाथों में हथकड़ी, थम्स-अप का इशारा... न्यूयॉर्क लाए गए मादुरो, सामने आई नई तस्वीर
AajTak
अमेरिकी सुरक्षबलों की टीम ने ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप वेनेएजुला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, कुछ लोग इस कार्रवाई के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई संगठन जश्न मना रहे हैं.
अमेरिकी सुरक्षा बलों ने शनिवार को काराकास में 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया है. मादुरो को ड्रग तस्करी के गंभीर आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया है. गिरफ्तारी के बाद उनकी नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे हथकड़ी पहने हुए मुस्कुरा रहे हैं. इस घटना के बाद वेनेजुएला प्रवासियों में खुशी की लहर है और भारत में भी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है.
अमेरिकी अधिकारियों द्वारा मादुरो की गिरफ्तार के बाद उनकी कई तस्वीरें-वीडियो साझा की है. अमेरिकी एजेंसी द्वारा जारी नई तस्वीर में मदुरो को हाथों में हथकड़ी लगे हुए और थम्स-अप का इशारा करते देखा जा सकता है.
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को काराकास पर अमेरिकी हमलों के दौरान मदुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उन्हें अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (DEA) के दफ्तर ले जाया गया. वहां रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में हथकड़ी लगे मदुरो कैमरे की ओर मुड़कर मुस्कुराते हुए 'हैप्पी न्यू ईयर' कहते नजर आ रहे हैं.
ब्रुकलिन डिटेंशन सेंटर में रहेंगे मादुरो
बताया जा रहा है कि मादुरो को ब्रुकलिन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, जहां पहले भी कई हाई-प्रोफाइल कैदी रखे गए थे. उनकी अपेक्षित पहुंच से पहले सैकड़ों वेनेजुएला मूल के लोग सेंटर के बाहर जमा हो गए. कई लोग जश्न मना रहे थे और तानाशाह को गिराओ जैसे नारे लगा रहे थे. प्रवासी वेनेजुएलावासियों में खुशी की लहर है.
भारत में राजनीतिक चर्चा शुरू

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








