
'और लोगों की मौत हुई तो...', ईरान में 16 लोगों की मौत से आगबबूला ट्रंप, खामेनेई शासन को धमकाया
AajTak
ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन के खिलाफ प्रदर्शन बढ़ रहे हैं, जिनमें अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में ईरान को फिर से चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अग प्रदर्शनकारियों की मौत होती है तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा.
ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जोरों पर हैं. मानवाधिकार समूहों ने रविवार को कहा कि ईरान में एक हफ्ते से जारी अशांति के दौरान कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को एक बार फिर धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों की मौत हुई तो ईरान को भारी कीमत चुकानी होगी.
अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन में सवार होकर 5 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनों के दौरान और लोगों की मौत होती है तो अमेरिका की ओर से 'बहुत कड़ी कार्रवाई' की जाएगी.
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हम इस पर बहुत कड़ी नजर रखे हुए हैं. अगर वे लोगों को वैसे ही मारते रहेंगे जैसा उन्होंने पहले किया है तो मुझे लगता है कि अमेरिका की ओर से उन्हें बहुत करारा जवाब मिलेगा.'
इससे पहले शुक्रवार को भी ट्रंप ने ईरान को इसी तरह की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर ईरान का खामेनेई शासन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका ईरान के अंदर हस्तक्षेप से परहेज नहीं करेगा.
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्रूथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा था, 'अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. अगर प्रदर्शनकारियों को गोली मारी गई और उनकी हत्या की गई, तो अमेरिका पूरी तरह तैयार है.'
ट्रंप की इस धमकी के जवाब में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली लारिजानी ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया था.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








