
'बांग्लादेश में जिहाद के दो चेहरे, दोनों का मकसद भारत विरोध...', तसलीमा नसरीन की खरी-खरी
AajTak
तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'बांग्लादेश में जिहाद के दो अलग रूप हैं. मदरसों से निकले और विश्वविद्यालयों में पढ़े-लिखे, दोनों की सोच भारत-विरोध को साझा लक्ष्य मानती है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत-बांग्लादेश के सांस्कृतिक रिश्ते टूटे तो कट्टरता को बढ़ावा मिलेगा. नफरत और हिंसा के बजाय संवाद, संस्कृति और शांति की मौजूदा हालात में समाधान है.'
बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक हालात और वहां हो रही हिंसा को लेकर वहां की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा बांग्लादेश में जिहाद के दो अलग-अलग रूप बताए जा रहे हैं, लेकिन दोनों की दिशा और उद्देश्य एक जैसे माने जाते हैं. एक वर्ग वह है, जो दाढ़ी और टोपी में मदरसों में पढ़ा-लिखा दिखता है, जबकि दूसरा वर्ग पश्चिमी कपड़ों में, विश्वविद्यालय की डिग्री लेकर सामने आता है. रूप अलग होने के बावजूद दोनों का काम और सोच समान बताई जाती है और वो है भारत के प्रति शत्रुता. उनका साझा सपना युद्ध की ओर बढ़ना और पाकिस्तान के साथ खड़े होना बताया जाता है.
जिहाद के अलग रूप, लेकिन भारत-विरोध और युद्ध का साझा लक्ष्य
हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी साफ किया कि बांग्लादेश की पूरी आबादी अभी जिहादी नहीं बनी है. देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्र सोच, प्रगतिशील विचारधारा और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं. इसी वजह से बांग्लादेश के सामने अब भी एक मौका मौजूद है खुद को एक गैर-सांप्रदायिक, सभ्य और आधुनिक राष्ट्र के रूप में दोबारा गढ़ने का.
तसलीमा नसरीन ने इस संदर्भ में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश और भारत के बीच सांस्कृतिक रिश्ते नष्ट होते हैं, तो इसका सीधा फायदा कट्टरपंथी ताकतों को मिलेगा. सांस्कृतिक संपर्क टूटने की स्थिति में जिहादी सोच के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे नफरत और हिंसा को बल मिल सकता है.
सांस्कृतिक रिश्ते बचे तो बांग्लादेश का भविष्य सुरक्षित, कट्टरता पर लगेगी रोक
लेख में यह भी जोर दिया गया है कि नफरत का जवाब नफरत से नहीं दिया जाना चाहिए. हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने कहा, शांति, संवाद और सांस्कृतिक निरंतरता ही दोनों देशों के लिए बेहतर भविष्य की राह है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








